Terror Attack: राजोरी-पुंछ में करीब 30 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय, घने जंगल- प्राकृतिक गुफाओं को बना रहे ठिकाना

[ad_1]

Around 30 Pakistani terrorists suspected to be active in Rajouri Poonch sector Defence sources

पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल
– फोटो : संवाद

विस्तार


कश्मीर घाटी में लगातार मिल रही विफलताओं के बाद से पाकिस्तान बौखलाहट में है। सीमा पार बैठे आतंकी जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरी में आतंकवाद को फिर जीवित करने की साजिश रच रहे हैं। रक्षा सूत्रों की मानें तो पुंछ-राजोरी सेक्टर में 25 से 30 पाकिस्तानी आतंकवादी के सक्रिय होने का संदेह है। माना जा रहा है कि इस सेक्टर में फैले घने जंगल और प्राकृतिक गुफाओं को आतंका अपना ठिकाना बना रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि पुंछ और राजोरी क्षेत्र में पाकिस्तान और चीन द्वारा आतंकवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की साजिश रची गई है, ताकि भारतीय सेना पर लद्दाख सेक्टर से सैनिकों को हटाने और इस क्षेत्र में बलों को फिर से तैनात करने के लिए दबाव बनाया जा सके।

सूत्रों ने कहा, ‘लगभग 25-30 पाकिस्तानी आतंकवादी सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए पुंछ-राजोरी सेक्टर के घने जंगली इलाकों में छिपे हुए हैं। भारत ने 2020 में चीन के साथ बिगड़े हालातों के बीच राष्ट्रीय राइफल्स की यूनिटों को पुंछ सेक्टर से हटाकर लद्दाख में स्थानांतरित कर दिया था।

पिछले वर्षों में जब से सेना लद्दाख ऑपरेशन के लिए रवाना हुई है। इस बीच पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों के खिलाफ हमले करने के लिए पाकिस्तान से अपने आतंकवादियों को राजोरी-पुछ क्षेत्र में भेजना शुरू कर दिया, ताकि भारत को क्षेत्र में अपने सैनिकों को फिर से तैनात करने के लिए मजबूर किया जा सके।

भारतीय सेना ने हाल ही में आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए एक और ब्रिगेड को तैनात किया था और क्षेत्र में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान-चीन गठजोड़ है कि भारत को जम्मू-कश्मीर सेक्टर से बाहर न निकलने दिया जाए और लद्दाख सेक्टर में सैनिकों को और अधिक तैनात न किया जा सके। लद्दाख पीएलए और भारतीय सेनाओं के बीच पिछले तीन वर्षों से गतिरोध है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *