BHU: बीएचयू ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने फिर मंगा ली बाहर से दवा, मरीज के पास मिला मेडिकल स्टोर का पर्चा

[ad_1]

Doctors at BHU Trauma Center again asked for medicine from outside, prescription from medical store found with

बीएचयू ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने फिर मंगा ली बाहर से दवा
– फोटो : संवाद

विस्तार


आईएमएस बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में मरीज से बाहर की मशीन और दवा मंगाने के मामले की जांच के बीच दो अलग-अलग मेडिकल स्टोर से दवा मंगाए जाने का मामला सामने आया है। ट्राॅमा सेंटर प्रशासन को भर्ती मरीजों के पास मेडिकल स्टोर का पर्चा मिला है। डॉक्टरों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

मेडिकल स्टोर की ओर से दिए गए पर्चे पर किसी डॉक्टर का नाम दर्ज नहीं है। बीएचयू गेट के सामने स्थित दो अलग-अलग मेडिकल स्टोर से मंगाई गई इन दवाओं के पर्चे पर मरीज का नाम है। ट्राॅमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह के पिछले दिनों बाहर के मेडिकल स्टोर से मंगाई गई जांच मशीनों के मामले की जांच कराई जा रही है, उसी क्रम में अब दवा के तीन नए पर्चे सामने आए हैं।

कई बड़े डॉक्टर जांच के दायरे में

पिछले दिनों बीएचयू ट्रामा सेंटर में पकड़ी गई दवाइयां के मामले की जांच में प्रथम दृष्टया कई डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं जो पर्चे पर बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं। इसमें ऑर्थो विभाग, प्लास्टिक सर्जरी और जनरल सर्जरी के वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ काम करने वाले जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट का भी नाम भी चर्चा में आया है।

मरीजों से ले रहे डॉक्टर की जानकारी

भर्ती मरीजों बाहर से दवा मंगाए जाने के मामले में जानकारी ली जा रही है। दो नए मामले भी सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट आईएमएस निदेशक को सौंपी जाएगी। – प्रो. सौरभ सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज, ट्रॉमा सेंटर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *