Bihar: चोरों ने शिक्षिका के घर से नकदी, गहने सहित गुल्लक के पैसे उड़ाए; CCTV तोड़ा और डिवीआर भी नहीं छोड़ा

[ad_1]

Begusarai: Thieves stole cash, jewelery, piggy bank money from a teacher's house; CCTV broken DVR taken away

चोरी की घटना के बाद का दृश्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के बेगूसराय शहर के पॉश इलाके में बीती बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के नागदह वार्ड नंबर 10 में घटी। जहां रह रहे समस्तीपुर जिले के पतैलिया निवासी पंकज कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी कर ली।

बताया जा रहा है कि पंकज कुमार रात को बारात गए हुए थे। तभी घर खाली पाकर बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। फिर लॉकर को तोड़कर लाखों की नकदी और सोना-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। फिलहाल, सिंघौल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

निजी स्कूल के शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी माला कुमारी शिक्षिका हैं, जो फिलहाल मध्य विद्यालय लडुआरा में पदस्थापित हैं। अभी वह अपने मायके में रह रही हैं। रात को एक रिश्तेदार की शादी में 11:30 बजे अलौली गए थे। सुबह करीब 3:45 बजे घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा देखा। चोरों ने कुल चार ताले तोड़ कर कमरे में घुसकर एक अलमारी, एक गोदरेज, दीवान, ट्रंक और ड्रेसिंग टेबल को तोड़कर सब सामान बाहर निकाल कर बिखेर दिया।

पंकज ने बताया कि चोरों ने ट्रंक में रखे करीब सौ ग्राम सोने के आभूषण और चार सौ ग्राम चांदी के आभूषण ले लिए। गोदरेज में रखे एक लाख रुपये भी ले गए। चोरों ने सभी सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और डीवीआर साथ ले गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने गुल्लक में जमा किए गए खुदरा पैसे भी नहीं छोड़े और उसे भी तोड़कर ले भागे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *