[ad_1]

बरेली विकास प्राधिकरण
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में शाहजहांपुर हाईवे पर लगे हाईमास्ट से बिजली चोरी कर नकटिया नदी से हाईवे तक लगीं स्ट्रीट लाइटें रोशन की जा रही हैं। बीते दिनों बिजली का बिल बढ़ने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अफसरों ने जांच कराई तो इसका खुलासा हुआ।
उन्होंने नगर निगम को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। अब इसको लेकर नगर निगम व बीडीए आमने-सामने हैं। नगर निगम का कहना है कि ये लाइटें हमारी नहीं हैं। वहीं बीडीए का कहना है कि हमने तो सिर्फ टेस्ट रन कराया था। इन लाइटों को नगर निगम को ही हैंडओवर लेना है।
बरेली-मुरादाबाद एक्सप्रेसवे लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक ने महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स को पत्र लिखकर बताया कि एनएच-30 पर बरेली-मुरादाबाद एक्सप्रेसवे लिमिटेड की ओर से लगाए गए हाईमास्ट से बिजली चोरी हो रही है। शाहजहांपुर रोड पर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें इसी से जल रही हैं। उन्होने इसे हटाने के लिए कहा है।
[ad_2]
Source link