[ad_1]

Banke Bihari Temple: एकादशी पर आराध्य के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वीकेंड होने के कारण भीड़ नियंत्रण के लिए होने वाली व्यवस्थाएं फेल दिखीं। एकादशी पर दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं ने धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह आराध्य के दर्शन किए। बच्चे और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार होने के साथ-साथ एकादशी पर नगर की पंचकोसीय परिक्रमा करने के लिए दिल्ली एनसीआर समेत देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। इसकी वजह से विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं रहीं।
[ad_2]
Source link