UP: मुरादाबाद में योगी बोले- कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा, कानून से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

[ad_1]

CM Yogi Visit: Yogi reached Moradabad, unveiled the statue of former PM Chaudhary Charan Singh

मुरादाबाद में बोलते सीएम योगी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रदेश के 18 किसानों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री करीब 12.45 पर कार्यक्रम स्थल बिलारी पहुंचे।

योगी आदित्यनाथ के बिलारी में होने वाली जनसभा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटे। मंच और पंडाल के चारों ओर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही। ढकिया नरू गांव में आयोजित किसान सम्मान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भारत की अर्थव्यवस्था की बारीक जानकारी रखते थे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का किसान लगातार आगे बढ़ रहा है। किसानों को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश की सभी चीनी मिलों को चलाया जा रहा है। इसके साथ ही गन्ना किसानों का लगातार भुगतान भी किया जा रहा है। प्रदेश के सभी किसानों तक लाभ पहुंचे इसके लिए कई योजनाएं तैयार की गई है। 

सीएम ने कहा कि जिन किसानों के पास निजी ट्यूबवेल है उन्हें सरकार की तरफ से फ्री बिजली मिलेगी। इसके साथ ही मुरादाबाद से जल्द हवाई ेसेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के शासन के दौरान प्रदेश में लगातार दंगा होता था।

अब कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाता है। अब लोग कहने लगे हैं ‘कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’। विपक्षी दल सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता ने उपराष्टपति का मजाक उड़ाया। इसकी सजा उन्हें जनता देगी। यह संविधान और बाबा साहेब भीमराव का अपमान है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *