Ram Mandir: अयोध्या की राम नगरी अब इस ट्रेन के जरिए जुड़ेगी मां सीता के घर से, इन राज्यों के लोगों होगा फायदा

[ad_1]

Ram Mandir: Ayodhya will now be connected to Sitamarhi amrit bharat train

Train
– फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार


उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सज धज के तैयार हो गई है। अयोध्या आने वाले मेहमानों के लिए सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। 22 जनवरी को पीएम मोदी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इससे पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल अमृत भारत ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। साथ ही, अयोध्या को वंदे भारत ट्रेन की सौगात भी मिलने जा रही है।

रेलवे ने अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन से पहले एक विशेष अमृत भारत ट्रेन शुरू करने जा रहा है। ये विशेष ट्रेन अयोध्या (भगवान राम के जन्मस्थान) से सीतामढ़ी (सीता मां के जन्म स्थान) होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। अयोध्या से दरभंगा के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन नॉन एसी और स्लीपर क्लास होगी। 30 दिसंबर को अमृत भारत ट्रेन के साथ-साथ अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सुलभ करने की कवायद तेजी से चल रही है। अयोध्या का रेलवे स्टेशन देश के सबसे खूबसूरत और आधुनिक सुविधाओं में से एक होगा। रेलवे स्टेशन के पहले फेज का काम पूरा हो गया है। इसके लिए रेलवे ने 240 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। रेलवे स्टेशन परिसर 10 हजार वर्ग मीटर में फैला है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *