Delhi Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ रही ठंड, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा

[ad_1]

Delhi NCR Ka Mausam Cold is increasing in Delhi due to snowfall in mountains

दिल्ली में बढ़ रही सर्दी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण राजधानी में ठंड बढ़ रही है। हालांकि, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, औसत अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया जो यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।

रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में 9.4, रिज में 9.5, लोधी रोड में 9.1 व आया नगर में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान पूसा में 23.9, पीतमपुरा में 24.3 दर्ज किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *