[ad_1]

मंत्री सौरभ भरद्वाज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा। समन को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भरद्वाज ने कहा ‘ केंद्रीय एंजेंसी ईडी जानती है कि अरविंद केजरीवाल 10 दिन के लिए विपश्यना पर हैं। विपश्यना के लिए जाने वाला व्यक्ति दुनिया से पूरी तरह से दुनिया से अलग हो जाता है। वहां पर कोई फोन, अखबार और टेलीविजन नहीं होता है। वहां पर कोई बातचीत नहीं करता है। उन्होंने कहा कि ईडी ने समन तो भेजा है लेकिन उसे किसने रिसीव किया।
मंत्री सौरभ भरद्वाज ने कहा, ‘यह समन केवल राजनीतिक तैयारी के लिए दिया गया था। इसका अर्थ है कि ईडी कोई भी काम कानून और वैध तरीके से नहीं कर रही है। ईडी ने केंद्र सरकार की तरफ से डाले गए राजनीतिक दबाव में ये समन जारी किए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यपद है।
[ad_2]
Source link