VIDEO : भू कानून को लेकर कल रैली निकालेगा उक्रांद

[ad_1]

मूल निवास और सशक्त भू कानून को लेकर कल रविवार को उक्रांद रैली निकालेगा। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा, मूल निवास और सशक्त भू कानून को लेकर राज्य की जनता कल रैली निकालेगी जिसे उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से पूरा समर्थन दिया गया है। उन्होंने कहा, मूल निवास और सशक्त भू कानून की व्यवस्था न होने से बाहर के लोगों की सरकारी नौकरियों में घुसपैठ है। वहीं योजनाओं का लाभ भी यही लोग उठा रहे हैं। इस मसले पर जनता की नाराजगी के बाद सरकार ने मूल निवास प्रमाण पत्र को यह कहते हुए मान्य किया है कि जिसके पास मूल निवास प्रमाण पत्र है उसे स्थाई प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी, लेकिन सवाल यह है कि मूल और स्थाई निवास प्रमाण पत्र में फर्क क्या है।  सरकार स्थानीय लोगों को विभिन्न योजनाओं में वरीयता कैसे देगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *