Magh Amavasya 2024: माघ अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, पूजा विधि और व्रत के नियम

[ad_1]

Maghi Amavasya 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. माघ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या कहते हैं, इस दिन मनुष्य को मौन रहना चाहिए और गंगा, यमुना या अन्य पवित्र नदियों, जलाशय अथवा कुंड में स्नान करना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार मुनि शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है, इसलिए इस दिन मौन रहकर व्रत करने वाले व्यक्ति को मुनि पद की प्राप्ति होती है. साल 2024 में माघ अमावस्या 09 फरवरी को मनाई जाएगी. मौनी अमावस्या तिथि की शुरुआत 09 फरवरी 2024 को 08 बजकर 04 मिनट पर होगी और 10 फरवरी 2024 को 04 बजकर 31 मिनट पर अमावस्या तिथि की समाप्ति होगी. माघ मास में होने वाले स्नान का सबसे महत्वपूर्ण पर्व अमावस्या ही है, इस दिन स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *