Bihar Crime: घर वालों ने चोरी करते एक चोर को पकड़ा, पहले की जमकर धुनाई; फिर पुलिस को सौंपा

[ad_1]

Bihar Crime: family members caught and beat a thief in Gaya; then handed over to police

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पितामहेश्वर मोहल्ले के घर में कुछ बदमाश चोरी की नीयत से पाइप के सहारे छत पर चढ़ गए। घर वालों को भनक लगते ही उन्होंने दबे पांव छत पर चढ़ कर एक चोर को दबोच लिया। इस दौरान चोर के अन्य साथी भागने में सफल रहे। घर वालों ने पहले चोर को रस्सी से हाथ पैर बांध दिए। उसके बाद जमकर धुनाई कर दी। फिर डायल 112 को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़ित विनीत सिंह ने बताया कि वह गया समाहरणालय में नौकरी करते हैं। घर में सिर्फ दो महिलाएं रहती हैं। घर में पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है। रविवार होने के कारण हम भी घर पर ही थे। देर रात छत से कुछ आवाज सुनाई दी। जब दबे पांव छत पर देखने पहुंचे तो चार-पांच की संख्या में कुछ युवक दिखे। इस दौरान चोरों की नजर जब हम पर पड़ी तो वे पाइप के सहारे नीचे उतरने लगे। इस दौरान एक चोर को पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि उसके बाद घर के लोगों ने चोर के हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया और लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। फिर डायल 112 को फोन कर चोर को पुलिस के हाथ सौंप दिया। वहीं, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एक चोर पकड़ा गया है। थाने में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोर के अन्य साथियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *