पुलिया में फंसी कार: अखिलेश यादव ने कसा तंज- वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए क्या यही रास्ता बचा है

[ad_1]

Akhilesh Yadav taungts over the government over Car stuck in culvert in shahjahanpur

अखिलेश यादव ने इस तस्वीर को लेकर कसा तंज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में फतेहगंज पूर्वी से दातागंज जाने वाला निर्माणाधीन स्टेट हाईवे सुर्खियों में आ गया है। 22 दिसंबर को इस मार्ग पर कार निर्माणाधीन पुलिया पर चढ़कर लटक गई थी। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिया में फंसी कार की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने लिखा,’ वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए क्या यही रास्ता बचा है। 

यह था मामला 

अलीगढ़ जिले के सर सैयद नगर निवासी नुमैर खान अपनी मां और छोटे भाई के साथ कार से शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के हयातपुरा स्थित ननिहाल जा रहे थे। स्टेट हाईवे पर गांव मरुआझाला मढ़ी के पास फर्म शकुंतला के मालिक रमेश सिंह पुलिया का निर्माण कार्य करा रहे हैं। नुमैर ने बताया कि सुबह करीब सात बजे रोड के बीच में बनी पुलिया के आसपास संकेतक और अवरोधक नहीं होने के चलते उनकी कार निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर चढ़ गई। हादसे में उनका हाथ और उनकी मां रेहाना की कमर की हड्डी टूट गई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *