[ad_1]

गयेश्वरी काली मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया शहर में इन दिनों चोरी की घटना काफी तेजी से बढ़ी है। बंद घरों के साथ-साथ अब चोर बंद मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के जेल रोड से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां गयेश्वरी काली मां के मंदिर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बीती देर रात मां काली मंदिर के लोहे के गेट में लगे ताले को तोड़ कर सोने की नथिया, मंगलसूत्र, बिंदी और आंखें समेत दानपेटी से सारा पैसा लेकर फरार हो गए। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों को तब लगी। जब पास के रहने वाले रमेश कुमार नामक व्यक्ति मां काली मंदिर पूजा करने पहुंचे। उन्होंने वहां देखा कि मंदिर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और मां काली के मूर्ति से मां के सोने-चांदी के गहने और दान पेटी से पैसा गायब है।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने चोरी की घटना की सूचना रामपुर थाना पुलिस को दी। चोरी की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं, स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि थाना पुलिस ने बताया कि मां काली मंदिर में चोरी की शिकायत मिली है। उक्त शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है। चोरी की वारदात में शामिल चोर जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।
[ad_2]
Source link