जम्मू कश्मीर: अतीत के गौरव को बहाल करते हुए समृद्ध और आधुनिक राष्ट्र का निर्माण कर रहे पीएम मोदी- एलजी

[ad_1]

jammu kashmir lg manoj sinha Attends Divya Adhyatmik Mahotsav at Haridwar

उपराज्यपाल ने हरिद्वार में दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में भाग लिया
– फोटो : डीआईपीआर

विस्तार


जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के अतीत के गौरव को बहाल करते हुए एक समृद्ध और आधुनिक राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं। उपराज्यपाल हरिद्वार के हरिहर आश्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।

उपराज्यपाल ने राष्ट्र के प्रति स्वामी अवधेशानंद गिरि के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने लोगों के आध्यात्मिक उत्थान और समाज में शांति और समृद्धि लाने के लिए अथक प्रयास किया है।

उपराज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए, आचार्य पर्यावरण सुरक्षा, सामाजिक कल्याण, स्वास्थ्य देखभाल, ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं प्रदान करने और समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने में उत्प्रेरक और सुविधाकर्ता की भूमिका निभाने के लिए एक मिशन मोड पर काम कर रहे हैं।

उपराज्यपाल ने विभिन्न सामाजिक बुराइयों और प्रथाओं के खिलाफ लड़ने और सतत विकास प्रयासों में युवाओं को शामिल करने में स्वामी अवधेशानंद गिरि की भूमिका की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि आध्यात्मिक नेताओं ने हमेशा युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों के लिए लगाया है।

एलजी सिन्ह ने कहा, ‘आध्यात्मिक साधकों, महान वैज्ञानिकों, दार्शनिकों और महान कलाकारों की भूमि भारत ने हमेशा दुनिया को शांति और सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अतीत के गौरव को बहाल कर रहे हैं और एक समृद्ध, आधुनिक भारत का निर्माण कर रहे हैं।’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *