J&K: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- रक्षा मंत्री से कोई उम्मीद नहीं, राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर भी बोले

[ad_1]

farooq Abdullah speaks on rajnath singh jammu visit and congress Bharat Nyay Yatra

फारूक अब्दुल्ला
– फोटो : संवाद

विस्तार


नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कुलगाम में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू दौरे से उन्हें किसी तरह की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि यह आशा जरूर है कि पुंछ में तीन नागरिकों की मौत क्यों और कैसे हुई इन सवालों की पड़ताल होगी और भविष्य में इस तरह नागरिक नहीं मारे जाएंगे। सांसद ने राहुल गांधी की ‘भारत न्याय यात्रा’ को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। 

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने पहले भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया था। भारत न्याय यात्रा का भी उनकी पार्टी समर्थन करती है। नेका अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी भारत को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। देशवासियों के बीच नफरत को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। देश में एकजुटता के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को मुबारकबाद दी।

साथ ही उन्होंने गाजा को कश्मीर बनने के खरते और भारत-पाक के बीच वार्ता करने के बयान का फिर समर्थन किया। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर भविष्य में जंग हुई तो उसका खामियाजा आम लोगों को ही भुगतना पड़ेगा। अगर भारत और पाकिस्तान बातचीत नहीं करते हैं तो कश्मीर में गाजा जैसी स्थिति हो सकती है। 

उन्होंने कहा, ‘…कश्मीर में एक तरफ पाकिस्तान है और दूसरी तरफ चीन। अगर युद्ध हुआ तो कश्मीर के लोग प्रभावित होंगे।’ उन्होंने फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बात दोहराई कि हम अपने दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन अपने पड़ोसी नहीं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *