Bihar: DMCH के गायनिक वार्ड से नवजात बच्चे की चोरी; पुलिस ने महिला पंचायत प्रतिनिधि को किया गिरफ्तार

[ad_1]

Bihar: Newborn stolen from gynecological ward of DMCH; Panchayat representative arrested on theft charges

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार में उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच के गायनिक विभाग से एक नवजात बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। बच्चे की चोरी का आरोप किसी चोर पर नहीं, पंचायत जन प्रतिनिधि पर लगा है। दरभंगा पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई कर नवजात को बरामद कर आरोपी महिला वार्ड सदस्य रुकसाना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला हायाघाट प्रखंड के सिधौली पंचायत की वार्ड सदस्य भी है।

 

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी विपिन कुमार की पत्नी रंजू देवी को प्रसव के दौरान 24 दिसंबर की शाम बेटा हुआ था। अगले दिन 25 दिसंबर को एक मोबाइल नंबर से विपिन के पास फोन आया कि आप अपने बच्चे का शिशु रोग विभाग में आकर चेकअप करा लें। उसी नंबर से कॉल उनके पास लगातार आती रही। उन्होंने 26 दिसंबर की शाम बच्चे को एक रिश्तेदार रवीना कुमारी के साथ लेकर शिशु रोग विभाग में पहुंचे। वहां मौजूद एक महिला जो अपने को नर्स बता रही थी, वह बच्चे को दिखाने के बहाने लेकर फरार हो गई। महिला की काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। अंत में परिजन ने बेंता थाना पुलिस को सूचना देते हुए बच्चे को खोजने की गुहार लगाई।

इसके बाद बेंता थाना पुलिस ने आरोपी महिला सहित बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। बच्चा मिलने के बाद परिजनों में खुशी को लहर दौड़ गई।

 

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला रुकसाना हायाघाट प्रखंड के सिधौली पंचायत के वार्ड एक की सदस्य है। रुकसाना ने पुलिस को बताया कि उसे पहले से दो बेटी हैं। इसके बाद बेंता थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके घर से नवजात बच्चे को बरामद कर लिया। वहीं, बेंता थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात डीएमसीएच के गायनिक विभाग से एक नवजात बच्चे की चोरी कर ली गई थी। इस मामले में एक महिला पंचायत प्रतिनिधि वार्ड सदस्य रुकसाना को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बरामद नवजात बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *