Punjab News: कांगड़ा घाटी रेललाइन पर यात्रियों का सफर होगा सुहाना, इन चार ट्रेनों का परिचालन होगा बहाल

[ad_1]

Operation of four trains will be restored on Kangra Valley Railway

कांगड़ा घाटी का खूबसूरत नजारा।
– फोटो : Facebook/Kangra Valley, Himachal Pradesh

विस्तार


बैजनाथ पपरोला और कांगड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच दो जोड़ी व बैजनाथ पपरोला-जोगिंदरनगर रेलवे स्टेशनों के बीच दो जोड़ी अन्य ट्रेनों का परिचालन 28 दिसंबर से बहाल होगा।

ट्रेन संख्या 04700 बैजनाथ पपरोला से सुबह छह बजे चलकर 08:15 बजे कांगड़ा पहुंचेगी और वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04699 कांगड़ा से सुबह 9:30 बजे चलकर दोपहर 12 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04686 बैजनाथ पपरोला से दोपहर 3:00 बजे चलकर शाम 05:10 बजे कांगड़ा पहुंचेगी और वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04685 कांगड़ा से शाम 06 बजे चलकर रात्रि 8:20 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। 

ये रेलगाड़ियां मझेहरा हिमाचल, पंच रुखी, पट्टी राजपुरा, पालमपुर, सुलह, परोर, चामुंडा मार्ग, नगरोटा, समलोटी और कांगड़ा मंदिर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

रेलगाड़ी संख्या 04601 बैजनाथ पपरोला से सुबह 8 बजे चलकर 09:35 बजे जोगिंदरनगर पहुंचेगी और वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04602 जोगिंदरनगर से सुबह 10:30 बजे चलकर दोपहर 12 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 01609 बैजनाथ पपरोला से दोपहर एक बजे चलकर 02:35 बजे जोगिंदर नगर पहुंचेगी और वापसी में रेलगाड़ी संख्या 01610 जोगिंदरनगर से दोपहर 3:30 बजे चलकर शाम पांच बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। मार्ग में ये रेलगाड़ियां आह्जू स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *