UP: पति-पत्नी फोन पर कर रहे थे बात, तभी हुआ कुछ ऐसा सन्नाटे में बदल गई आवाज; चंद सेकेंड बाद मची चीख-पुकार

[ad_1]

Woman crushed by speeding pickup, dies on the spot The husband had left home for Mumbai a day before.

मोबाइल पर बात
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



फोन पर पति और पत्नी की बात हो रही थी। दोनों खुश होकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक पत्नी की आवाज सन्नाटे में तब्दील हो गई। चंद सेकेंड बाद ही चीख-पुकार मच गई। तेज रफ्तार पिकअप ने एक साथ दो परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। कुछ देर तक फोन पर रहे पति को समझ ही नहीं आया कि आखिर क्या हुआ।

मामला पवई थाना क्षेत्र का है। जहां पिकअप चालक की लापरवाही ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। जानकारी मुताबिक पवई थाना क्षेत्र के खुरचंदा गांव निवासी विद्या देवी (36) पत्नी संजय कुमार गोधनी सुम्हाडीह के पास शाम सवा तीन बजे बकरी चरा रही थी। विद्या के पति संजय मंगलवार को घर से मुंबई के लिए निकला था। वह शाम के समय मुंबई के कल्याण स्टेशन पर उतरा और पत्नी से फोन पर बात करते हुए जा रहा था। दोनों खुशी-खुशी बात कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे बैठकर फोन पर बात कर रही विद्या को धक्का मार दिया। उधर पति संजय फोन पर था। चंद सेकेंड बात पत्नी की आवाज के स्थान पर चीख-पुकार सुनाई पड़ने लगी। पति ने फोन काटा और दोबारा फोन किया तो किसी ने उठाकर घटना की जानकारी दी। वहीं बखरिया गांव निवासी अभयराज गिरी (75) बाजार के लिए घर से निकले ताकि बाजार कर घर लौट आए लेकिन वह घर नहीं लौटे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *