Bihar News: दरभंगा-अयोध्या धाम के बीच चलेगी अमृत भारत ट्रेन, 30 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे परिचालन का शुभारंभ

[ad_1]

Amrit Bharat train will run between Darbhanga-Ayodhya Dham

अमृत भारत ट्रेन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है । 

LHB कोच युक्त पुश पुल रेक

अमृत भारत ट्रेन के परिचालन के आलोक में आज महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल श्री अनिल कुमार खंडेलवाल ने मुख्यालय हाजीपुर में आयोजित संवाददाता सम्म्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया‘ और ‘आत्मनिर्भर भारत‘ की संकल्पना को साकार करते हुए भारतीय रेलवे ने वंदे भारत की तर्ज पर आम लोगों के लिए शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी युक्त आकर्षक एरोडाइनमिक डिजाइन, बेहतरीन आंतरिक साज-सज्जा, अत्याधुनिक सुविधाएं, आरामदायक यात्रा, संरक्षित सफर के मापदण्डों के साथ LHB कोच युक्त पुश पुल रेक के साथ अमृत भारत ट्रेन का भी निर्माण किया है। 

कई तरह की रहेगी सुविधा

उन्होंने मीडियाकर्मियों से अमृत भारत ट्रेन की प्रमुख विशेषताएं साझा करते हुए कहा कि अमृत भारत ट्रेन एरोडाइनमिक डिजाइन के साथ WAP5 लोकोमोटिव से युक्त पुश-पुल ऑपरेशन हेतु अंत की दीवारों पर MU नियंत्रण युग्मक की विशेषताओं के साथ 130 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड से परिचालित की जा सकती है। अमृत भारत ट्रेन में झटके से बचाव हेतु कंपन विरोधी उपायों, अर्ध स्थायी युग्मक, सील किए गए वेस्टिव्यूल गैंगवे, बहिर्वेधी के साथ ACP पैनलिंग की व्यवस्था की गयी है।  इसके साथ ही यह ट्रेन गार्ड रूम में मॉनिटर के साथ लगेज रूम में सीसीटीवी, दिव्यांग व्यक्ति के लिए रैंप, अभिनव बाहरी रंग योजना, बेहतर और सौंदर्यपूर्ण मनभावन प्रकाश व्यवस्था आदि विशेषताओं से युक्त है। 

ट्रेन के अंदरूनी हिस्से को भी विशेष रूप से किया गया तैयार

उन्होंने कहा कि अमृत भारत ट्रेन के अंदरूनी हिस्से को भी विशेष रूप से तैयार किया गया है। जिनमें फोल्डेबल स्नैक टेबल, उपयुक्त धारक के साथ मोबाइल चार्जर, फोल्डेबल बोतल धारक, सौंदर्य की दृष्टि से मनभावन और सुविधापूर्ण रूप से डिजाइन किया गया सीट और बर्थ, बेहतर सामान रैक, एरोसोल आधारित अग्निश्मन प्रणाली, रेडियम रोशनी फर्श पट्टी, FDB एक तरफ स्थानंतरित किया गया और खुलने योग्य दर्पण फ्रेम के पीछे रखा गया। सुरक्षित यात्रा के लिए सीसीटीवी से निगरानी, स्टैंडअलोन यात्री घोषणा और सार्वजनिक सूचना प्रणाली, गार्ड द्वारा संचालित PA सिस्टम, बेहतर और सौंदर्यपूर्ण मनभावन प्रकाश व्यवस्था आदि सुविधाएं प्रदान की गयी हैं। अमृत भारत ट्रेन में उन्नत शौचालय की व्यवस्था की गयी है जो सुखद रंग सम्मिश्रण के साथ सौंदर्यपूर्ण रूप से मनभावन और सुविधापूर्ण रूप से डिजाइन किया गया शौचालय, इलेक्ट्रो वायवीय दबाव युक्त फ्लशिंग सिस्टम के साथ तीन भारतीय एवं एक पश्चिमी शैली के शौचालय, SCN में एक दिव्यांगजन शौचालय, स्वचालित स्वच्छता गंध नियंत्रण प्रणाली, शौचालय के अंदर मोबाइल धारक, स्वचालित साबुन डिस्पेंसर, बेहतर एलईडी लाइट फिटिंग आदि विशेषताओं से युक्त है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *