जम्मू कश्मीर: आरएस पुरा से बनी जाते कार खाई में गिरी, मां-बेटे सहित तीन की मौत, देर रात तक चला रेस्क्यू

[ad_1]

बनी में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू चलाते हुए

– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

जम्मू के आरएस पुरा से कठुआ के बनी जा रहे परिवार की वरना कार बनी-बसोहली मार्ग पर मंगियार के नजदीक खाई में जा गिरी। हादसे में मां और बेटे समेत तीन लोगाें की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बनी जिला अस्पताल ले जाया गया।

कार हादसे के शिकार हुए लोग बनी के एक प्रतिष्ठित परिवार के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान मोनिका गुप्ता (40) पत्नी संजय, सिद्धार्थ गुप्ता (11) पुत्र संजय गुप्ता और शेखर गुप्ता (45) पुत्र रामलाल सभी निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई है।

प्रभात गुप्ता (18) पुत्र पवन गुप्ता और रूबी गुप्ता (40) पत्नी राजेश गुप्ता निवासी आरएस पुरा की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वरना कार (जेके02सीएक्स-4600) में यह लोग बनी में स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

बनी में मोनिका गुप्ता के भाई रहते हैं। बनी का यह प्रतिष्ठित परिवार है, जो बड़े सतर पर वार्षिक दंगल का आयोजन करते हैं। बनी-बसोहली मार्ग पर मंगियार के पास पहुंचते ही कार बेकाबू होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए।

रेस्क्यू कर सभी को बनी उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मोनिका, सिद्धार्थ और शेखर गुप्ता को मृत घोषित कर दिया गया है। एसडीएम बनी सतीश कुमार ने बताया कि लगभग तीन सौ फुट गहरी खाई में कार गिरी थी। जिसमें दो लोगों को बचाव कर अस्पताल पहुंचा दिया गया था, जबकि तीन अन्य को खोजने में ही दो घंटे का समय लग गया।

अंधेरा अधिक होने और जंगल का इलाका होने के चलते बचाव कार्य में भी दिक्कतें आई हैं। फिलहाल घायलों को जीएमसी कठुआ रेफर किया जा रहा है। वहीं, हादसे के शिकार परिवार के आरएस पुरा में पड़ोसियों ने बताया कि रात दस बजे हादसे की यहां सूचना मिली थी।

परिवार के सभी लोग कठुआ रवाना हो गए हैं। आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन चोपड़ा ने बताया कि मृतकों में शामिल शेखर गुप्ता ने गांव में ही पोल्ट्री फार्म खोल रखा है। हादसे से इलाके में मातम का माहौल है।

इसी साल फरवरी में भी हुआ था दर्दनाक सड़क हादसा

बनी-बसोहली मार्ग पर करडोह के नजदीक इसी साल एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी। 19 फरवरी को करडोह के नजदीक तीखे मोड़ पर अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा लुढ़की, जिसमें चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इनमें से तीन ढग्गर इलाके के रहने वाले थे। वहीं वर्ष 2019 में कैश वैन गहरी खाई में लुढ़क गई थी, जिसमें भी चार लोगों की मौत हो गई थी। तीखे मोड़ और रात के अंधेरे में पहाड़ी इलाकों का यह सफर हर साल कई जिंदगियों को लील रहा है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *