Azamgarh: आजमगढ़ पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाजपा को हटाने का दिया नया नारा; बोले- अपनाएं ये फॉर्मूला

[ad_1]

Azamgarh: SP President Akhilesh Yadav reached Azamgarh, gave new slogan to remove BJP; Said- adopt this formul

Azamgarh
– फोटो : संवाद

विस्तार


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को आजमगढ़ में सरायमीर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपट्टी (सेंदूरी) गांव पहुंचे। जहां निजामुद्दीनपट्टी (सेंदूरी) गांव निवासी मोहम्मद आमिर के छोटे भाई के विवाह के उपलक्ष्य में वर-बधु को आशीर्वाद दिया।

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में कहा- “उत्तर प्रदेश से बीजेपी को हटाने का मतलब है, देश से बीजेपी का हटना। 80 हराइए, बीजेपी हटाइए, इस नारे पर समाजवादी लोग काम कर रहे हैं। PDA ही NDA का मुकाबला करेगा।”

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां गुरुवार से ही जोरों पर चल रही थीं। इसके लिए दो सुरक्षित हेलीपैड बनाए गए थे। गुरुवार को तहसीलदार निजामाबाद कमल कुमार सिंह ने दोनों हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। वहीं सपा के विधायकों व सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सपा नेता लईक अहमद सहित अन्य सपा के लोगों का आना जाना लगा हुआ रहा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *