एसआई भर्ती घोटाला: महिला अफसर-पूर्व मंत्री के पौत्र, एएसआई की बेटी समेत 13 लोगों के 14 ठिकानों पर सीबीआई छापे

[ad_1]

(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले के बाद वित्त लेखा सहायक और जेई सिविल परीक्षा घोटाले में भी सीबीआई ने शिकंजा कस दिया है। इसे लेकर दर्ज मामले में पहली बार बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 13 लोगों के घरों समेत 14 ठिकानों पर छापा मारा। इनमें जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की सदस्य रह चुकी जेकेएएस अधिकारी नीलम खजूरिया सबसे बड़ा नाम है।

इसके अलावा एक महिला पुलिस कर्मी मुक्ता देवी शामिल हैं, जो परगवाल में रहती हैं। सीबीआई ने इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें चयन सेवा बोर्ड की तत्कालीन सदस्य नीलम खजूरिया, सेक्शन अफसर अंजू रैना, बीएसएफ कमांडेंट डॉ. करनैल सिह मुख्य रूप से शामिल थे।

बुधवार को सीबीआई ने जम्मू के सतवारी में रहने वाली केएएस अधिकारी नीलम खजूरिया, परगवाल निवासी पुलिस कर्मी मुक्ता देवी के अलावा ठंडी चोई जम्मू में रहने वाली लक्ष्मी शर्मा, ज्यौड़ियां के वार्ड 2 में रहने वाले मुकेश कुमार, अखनूर के वार्ड 1 में रहने वाली मनीशा कुमारी, मैरां मेंदरियां के अविनाश शर्मा (पूर्व मंत्री गोविंद राम का पौत्र) के घर पर छापे मारे। 
 
इसके अलावा एसआई भर्ती घोटाले में गिरफ्तार एएसआई अशोक शर्मा की बेटी मुट्ठी निवासी वंदना शर्मा, खौड़ वार्ड नंबर 1 की रहने वाली गुरजीत कौर, आरएस पुरा के सई खुर्द निवासी वंदना चौधरी, बिश्नाह निवासी राजिंदर मखनोत्रा, सतवारी के करण बाग निवासी हरपाल सिंह, गाडीगढ़ के रहने वाले कुलविंदर सिंह, करण बाग सतवारी के रहने वाले गुरजीत सिंह के घरों को खंगाला।
 
इस दौरान इनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव और बैंक खातों का डाटा जांचकर जब्त कर लिया। इसके अलावा इनके पास से कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए। इस दौरान छात्रों से भी पूछताछ की गई।

एसआई भर्ती जैसा है घोटाला

वित्त लेखा सहायक और जेई सिविल भर्ती का घोटाला भी सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले की तरह ही है। इसका पेपर भी लीक किया गया और लीक करने वाले सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में भी शामिल थे। मार्च 2022 में एफएए के 972 पदों और जेई सिविल के 209 पदों पर भर्ती हुई थी।
 
20 अगस्त 2022 को गृह सचिव के नेतृत्व वाली समिति ने इस भर्ती को रद्द करने की सिफारिश की थी। सितंबर में इसे रद्द कर दिया और इसके बाद सीबीआई ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया। 6 मार्च 2022 को परीक्षा हुई थी और 21 अप्रैल को परिणाम आया था। 

तीन जिलों के सबसे अधिक उम्मीदवार

बता दें कि परीक्षा का परिणाम सामने आने के बाद यह बात सामने आई कि जम्मू, कठुआ और रियासी जिलों के सबसे अधिक उम्मीदवार चुने गए हैं। इसी को लेकर भर्ती में धांधली का आरोप लगा। कहा गया कि बड़े स्तर पर धांधली की गई है।

एसआई भर्ती घोटाले में बीएसएफ कमांडेंट को नहीं मिली जमानत

सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में गिरफ्तार बीएसएफ कमांडेंट डॉ. करनैल सिंह की जमानत अर्जी बुधवार को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। करनैल ने कोर्ट में दलील दी थी कि उसकी पत्नी कैंसर की मरीज हैं। उसकी देखभाल करने के लिए उसका पास होना जरूरी है।

उसके दो बेटे हैं और एक इसी मामले में गिरफ्तार है जबकि दूसरा निजी कंपनी में काम करता है और वह भी देखभाल नहीं कर सकता। हाईकोर्ट के न्यायाधीश मोहन लाल ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले में अभी जांच जारी है। वह एक संगीन अपराध में शामिल है।  
 
जिसको जमानत देने से वह इस मामले की जांच को वाधित कर सकता है। जबकि वह अपनी जमानत के लिए कोई ठोस आधार भी पेश नहीं कर पाया है। इन दलीलों के साथ जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *