Aligarh News: गभाना में निकली कलश-रथ यात्रा, अक्षत की हुई पूजा-अर्चना, हुई पुष्प वर्षा

[ad_1]

Kalash Rath Yatra started in Gabhana

रथ यात्रा में राम, लक्ष्मण और सीता का स्वरूप
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ के गभाना कस्बे में मदन धाम कॉलोनी से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत को लेकर कलश व रथयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में दर्जनों महिलाएं पूजित अक्षतों को कलश में रखकर चल रहीं थीं।  यात्रा का जगह- जगह  लोगों ने  पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 

भक्त भगवान राम के जयकारों से कस्बा राम  मय हो गया। यात्रा का शुभारंभ जिला प्रचारक कुश चाहर ने भगवान राम की पूजा अर्चना व झंडी दिखा कर किया। जिला प्रचारक कुश चाहर ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण लंबे संघर्ष का प्रतिफल है। यह हिंदुओं की आस्था का प्रतीत है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की जानी है। रामभक्तों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर-घर जाकर आमंत्रित किया जा रहा है।

यात्रा

रथयात्रा में अनिल सारस्वत, नीरज गुप्ता, देवकी नंदन, भुवनेश कुमार सिंह कन्हैया कुमार, श्याम बाबू शर्मा, अनिल कुमार,चेयरमैन  कुंवर अभिमन्यु राज सिंह,  शिवकांत रावत, सुरेंद्र शर्मा सभासद, भुवनेश गोयल सभासद, सुबोध चौधरी सभासद, जितेंद्र सिंह पम्मी, धर्मेंद्र ठाकुर, पम्मी राणा, सचिन सारस्वत, राजकुमार डिश, मनवीर सिंह, विपिन सिंह, अतुल गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू,हिमांशु महेश्वरी, दुर्गेश गोयल,  रोहित ठाकुर आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *