Bihar News: हाइवा चालक ने सड़क किनारे खड़े शिक्षक को कुचला; दर्दनाक मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

[ad_1]

Sitamarhi: Teacher standing on roadside died after being crushed by Hyva truck, incident captured in CCTV

सड़क हादसे में शिक्षक मौत होने के बाद शोकाकुल परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा में हाइवा ट्रक से कुचलकर एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। मामला सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा मुख्य बाजार की है। जहां सड़क किनारे कूड़ा जलाने के दौरान शिक्षक को हाइवा ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हाइवा ट्रक से कुचले जाने के कारण शिक्षक के कंधे से ऊपर का हिस्सा क्षत-विक्षत हो चुका है। मृतक की पहचान सोनबरसा वार्ड छह चिलरी निवासी नंदीपत पूर्वे के बेटे शिक्षक लालबाबू पूर्वे के रूप में की गई है। 

 

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

जानकारी के अनुसार, शिक्षक लालबाबू पूर्वे अपने घर के पास सड़क किनारे कूड़ा-कचरा जला रहे थे। इसी दौरान इंडो नेपाल सीमा पर सड़क संगठन के रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाइवा ट्रक चालक ने गाड़ी को पीछे करने के चक्कर में शिक्षक के ऊपर ही गाड़ी चढ़ा दी, जिससे कंधे के ऊपर का भाग पूरी तरीके से क्षत-विक्षत हो गया।

सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनग्रैब

बताया जा रहा है कि गाड़ी को पीछे करने के दौरान आसपास खड़े लोग आवाज देकर हाइवा चालक को रोकने के लिए बोल रहे थे। लेकिन लापरवाह हाइवा चालक लोगों की आवाज को अनसुना कर गाड़ी पीछे करता चला गया और सड़क किनारे खड़े शिक्षक को रौंद दिया। उक्त सड़क हादसा की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी गई। 

 

सहायक शिक्षक के पद पर था मृत व्यक्ति

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा हाइवा चालक लापरवाही करते हुए शिक्षक को कुचलता नजर आ रहा है। घटना के बाद लोगों ने हाइवा चालक को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन चालक मौके से हाइवा गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मध्य विद्यालय पटेलनगर सोनबरसा में सहायक शिक्षक के पद पर थे। वहीं, उनकी पत्नी नीलम कुमारी सोनबरसा कर्पूरी मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *