Bihar: लगातार बढ़ रहा कोरोना; पटना समेत इन जिलों में मिले कोविड के मरीज; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- मास्क लगाएं

[ad_1]

Corona Updates: Corona infected cases found in Patna, Gaya, Darbhanga, Rohtas; cold cough; covid guidelines

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार में कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। कड़ाके की ठंड लगातार कोविड मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में पटना, गया और दरभंगा में कोरोना के सात पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए आईजीआईएमएस भेजा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सभी लोग मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। कोविड के लक्षण दिखने पर फौरन जांच करवाएं। बिहार सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का हर हाल में पालन करें। 

पटना में कोरोना के तीन मरीज मिले

पटना सिटी में कोरोना के तीन मरीज मिले। तीनों महिला हैं। इनमें से दो पटना जिले की और तीसरी नालंदा की रहने वाली हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि तीनों अन्य बिमारियों का इलाज कराने आईं थी कोविड टेस्ट में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

रोहतास में दस साल की बच्ची संक्रमित

रोहतास जिले में चार दिन पूर्व कोरोना के चार मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें तीन युवा और एक 10 साल की बच्ची थी। पॉजिटिव बच्ची को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज जारी है। वही तीन युवकों को होम आइसोलेशन में रखकर उनका इलाज किया जा रहा था।

गया में तीन और दरभंगा में एक पॉजिटिव केस

गया जिला में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन मरीज मिले। इस तरह अब गया में एक्टिव केस की संख्या पांच पहुंच गई। इनमें से दो कोरोना मरीजों का सैंपल पटना जांच के लिए भेजा गया। वहीं दरभंगा में  सर्दी खांसी बुखार की शिकायत लेकर डीएमसीएच पहुंची 52 वर्ष की महिला की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग से कराई गई आरटीपीसीआर रिपोर्ट के अनुसार महिला कोरोना संक्रमित पाई गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *