New Year 2024: धमाकेदार म्यूजिक व आतिशबाजी के बीच होगी नए साल की एंट्री, लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे लोग

[ad_1]

New Year 2024 celebration with delicious dishes with explosive music and fireworks in varanasi

New year 2024 celebration
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


साल 2023 अंतिम की रात उल्लास, उमंग और उत्साह सराबोर रहेगी। होटलों व रेस्तरां में डीजे नाइट की महफिल सजेगी, नए साल के स्वागत में फिल्मी गीतों संग गजल और शायरी गूंजेंगी तो लोग लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।

शहरवासी अलग-अलग तरीके से नववर्ष के जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हैं। युवाओं को रिझाने के लिए होटल और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों ने थीम बेस पर स्वागत की तैयारी की हैं। रविवार को दिनभर जोर-शोर से तैयारी चलती रही। कहीं हरियाली लुक में कलाकृतियां उकेरी जा रहीं हैं। धमाकेदार म्यूजिकल नाइट, लजीज व्यंजन और आतिशबाजी आदि की व्यवस्था की गई है। लगभग हर जगह 31 दिसंबर को पार्टी के लिए बुकिंग भी फुल हो गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *