Varanasi News: काशी में ई-रिक्शा के लिए निर्धारित होंगे रूट, मनमानी करने वालों के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन

[ad_1]

e-rickshaw routes will be determined in Kashi Zone

ई-रिक्शा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कमिश्नरेट के काशी जोन को चार सबजोन में बांट कर ई-रिक्शा के लिए रूट का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए 10 जनवरी से पुलिस लाइन में ई-रिक्शा संचालकों को क्यूआर कोड देकर उनका रूट आवंटित किया जाएगा। यह निर्णय ट्रैफिक पुलिस लाइन स्थित सभागार में डीसीपी ट्रैफिक विक्रांत वीर की अध्यक्षता में ई-रिक्शा संचालकों की बैठक में लिया गया।

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाली, जैतपुरा, आदमपुर, चौक, दशाश्वमेघ, लक्सा, चेतगंज, सिगरा, भेलुपर, लंका, और चितईपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले ई-रिक्शा संचालकों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में तय हुआ कि काशी जोन को चार सब जोन में बांटा जाए। जो ई-रिक्शा जिस थाना क्षेत्र का होगा, वह उसी क्षेत्र में चलेगा। इसके लिए सभी ई-रिक्शा को क्यूआर कोड दिया जाएगा। 

10 जनवरी से पुलिस लाइन में थानावार ई-रिक्शा संचालक अपने वाहन के आरसी, बीमा, फिटनेस और आधार कार्ड के साथ आएंगे। आवश्यक औपचारिकता पूरी कर निशुल्क क्यूआर कोड देकर उन्हें रूट आवंटित किया जाएगा। बैठक में सहायक परिवहन अधिकारी श्यामलाल, एसीपी ट्रैफिक विकास श्रीवास्तव और ई-रिक्शा संचालक भगवान सिंह, अशोक पांडेय, नरेंद्र गिरि व ईश्वर सिंह मौजूद रहे।

नियम विरुद्ध तरीके से चलने वालों पर हो कार्रवाई

ई-रिक्शा संचालकों ने पुलिस से कहा कि शहर के बाहर से आने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई हो। बगैर फिटनेस और बीमा के ई-रिक्शा चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाए। ऐसी व्यवस्था की जाए कि हमारे रोजगार में वृद्धि के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था भी सुदृढ़ रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *