Mathura: नव वर्ष पर श्रद्धालुओं ने बरसाना में लगाई आस्था की डुबकी, राधारानी मंदिर में दर्शन कर लिया आशीर्वाद

[ad_1]

devotees visited Radharani temple in Barsana Mathura and took blessings On New Year

Mathura: नव वर्ष पर श्रद्धालुओं ने बरसाना में लगाई आस्था की डुबकी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में सोमवार को नव वर्ष के पहले श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। भक्त राधा नाम के दीवाने होकर जमकर झूमे। अंग्रेजी नव वर्ष पर राधारानी के गांव में जिधर देखो उधर राधारानी के भक्तों की टोली मदमस्त होकर नाचते गाते दिखाई पड़ी। भक्तों ने गहवरवन की परिक्रमा की। इसके बाद लाडली महल में राधारानी को हैप्पी न्यू ईयर बोला। नव वर्ष पर वृषभान दुलारी ने चांदी के ऊंचे सिंघासन पर विराजमान होकर अपने भक्तों पर कृपा का सागर उड़ेला।

राधा जी के बरसाना गांव में श्रद्धालु रविवार की शाम से ही जुटने लगे थे। भोर होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अपनी आराध्य राधारानी के श्रीचरणों से नए वर्ष की शुरुआत करके हजारों श्रद्धालु अपने आपको धन्य मान रहे थे। राधारानी के गांव में जिधर देखो उधर राधा नाम की रस वर्षा में सराबोर श्रद्धालु आनंद की अनुभूति करते नजर आ रहे थे। वहीं वृषभान दुलारी भी माखन चोर श्रीकृष्ण के साथ जगमोहन में विराजमान होकर कृपा बरसा रहीं थीं। 

नव वर्ष की सुबह से ही श्रद्धालु गहवरवन की दंडवती परिक्रमा लगा रहे थे। वहीं मंदिर परिसर में सेल्फी की होड़ सी मची रही। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने राधारानी को शॉल, काजू, बादाम, मखमली रजाई व फल आदि भेंट किए। लाडली जी मंदिर के सेवायत संजय गोस्वामी ने बताया कि सर्दी के चलते राधारानी के सामने आग की अंगीठी जलाई जा रही है। वहीं जयपुरी रजाई उड़ाई जा रही है। गरमाई के लिए राधारानी के भोग प्रसाद में केसर डाला जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *