Video: सफला एकादशी व्रत कब है, जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और महत्व

[ad_1]

Saphala Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है. हर माह में दो एकादशी तिथि आती है वहीं साल की कुल 24 एकादशी तिथियां भगवान विष्णु को समर्पित है. हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पड़ती है. हर एक एकादशी का विशेष महत्व है और अलग-अलग नामों से जाना जाता है. हम बात कर रहे है साल 2024 की पहली एकादशी व्रत और पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि कब है. पौस मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता हैं. कुछ जगहों पर इस एकादशी को ‘पौष कृष्ण एकादशी’ भी कहा जाता है, इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है. पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 06 और 07 जनवरी 2024 की रात 12 बजकर 42 मिनट पर होगी और एकादशी तिथि का समापन 07 और 08 जनवरी 2024 की रात 12 बजकर 46 मिनट पर होगी. सफला एकादशी तिथि 7 जनवरी 2024 दिन रविवार को है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *