IIT BHU: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी रात में करते थे छेड़खानी, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

[ad_1]

Charge sheet soon to be issued against the three accused of raping an IIT student. All three used to tease

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी
– फोटो : संवाद

विस्तार


आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार तीनों भाजपा नेताओं के खिलाफ लंका थाने की पुलिस एक सप्ताह में अदालत में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। पुलिस का दावा है कि तीनों के खिलाफ सर्विलांस और सीसी फुटेज सहित अन्य माध्यमों से इतने पर्याप्त वैज्ञानिक साक्ष्य हैं कि उन्हें अदालत से कठोर सजा मिलेगी।

तीनों के पास से बरामद मोबाइल की जांच और डेटा रिकवरी के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की पुलिस ने तैयारी पुुलिस ने शुरू कर दी गई है। चार्जशीट दाखिल करने के बाद अदालत से अनुरोध किया जाएगा कि मुकदमे का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले।  पुलिस का दावा है कि तीनों ने स्वीकार किया है कि वे रात में शहर में युवतियों से छेड़खानी के अभ्यस्त थे। लेकिन आईआईटी की वारदात के बाद उनकी करतूत पहली बार उजागर हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों चेतगंज में आयोजित नक्कटैया देखने सिगरा की ओर से गए थे। सिगरा में तीनों ने शहीद उद्यान के बाहर बाइक खड़ी की। दीवार फांद कर अंदर गए। लगभग 10 मिनट तक वहां का कोना-कोना देखा। वहां कोई युवती नहीं मिली तो तीनों चेतगंज पहुंचे। चेतगंज से तीनों बेनिया होते हुए गिरजाघर की ओर बढ़े। बेनिया पार्क के अंदर भी तीनों गए। इसके बाद गिरजाघर,अस्सी और लंका होते हुए उन्होंने बीएचयू में प्रवेश किया।

भाजपा कराएगी मामले की जांच

भाजपा आईटी सेल के तीन पदाधिकारियों के सामूहिक दुष्कर्म में शामिल होने की घटना के बाद पार्टी मामले की आंतरिक जांच कराएगी। मामले में पार्टी के स्थानीय नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश स्तर पर इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। मामले में स्थानीय नेताओं की लापरवाही भी मानी जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि मामले का परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण के बाद ही आगे की कार्यवाही करेंगे।  

कांग्रेस ने कहा-भाजपा का नारा बेटी बचाओ, हरकतें रुलाओ वाली

मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि भाजपा का नारा बेटी बचाओ है, लेकिन हरकतें बेटी रुलाओ वाली हैं। उन्होंने दो महीने बाद पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा की आईटी सेल का पदाधिकारी होने का दावा किया है। डिसूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़नी चाहिए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *