बुधवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की

[ad_1]

गणेश जी

सनातन धर्म में हर एक सप्ताह किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह को समर्पित है, इसी तरह बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है.

बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित

बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित

भगवान गणेश को प्रथम पूज्य यानि सबसे पहले पूजे जाने वाला देवता माना गया है. वहीं बुध ग्रह नव ग्रहों के राजकुमार है. ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है, तो बुधवार के दिन कुछ खास उपाय करके बुध की स्थिति को मजबूत कर सकता है.

गणेश जी

करें इन चीजों का दान

हिंदू धर्म में दान करना पुण्य का काम माना जाता है. ऐसे में बुधवार के दिन हरी मूंग का दाल का दान करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, इसके साथ ही भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है.

भगवान गणेश जी

गणेश स्तोत्र का करें पाठ

अगर आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं और लगातार कर्ज में डूबे चले जा रहे हैं, तो बुधवार के दिन ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान गणेश की असीम कृपा से जीवन में आने वाले हर एक विघ्न खत्म हो जाते हैं.

Ganesh ji

भगवान गणेश को चढ़ाएं दूर्वा

भगवान गणेश जी को दूर्वा अति प्रिय है, इसलिए बुधवार के दिन 11 या फिर 21 गांठ दूर्वा अर्पित करें. दूर्वा को हमेशा भगवान गणेश के मस्तक में चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो जाती है और हर कष्ट समाप्त हो जाते हैं.

Ganesh ji

करें इस मंत्र का जाप

अगर आप बुध दोष से पीड़ित है, तो रोजाना मां दुर्गा की आराधना करें। इसके साथ ही ‘ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का 5, 7, 11, 21 या 108 बार जाप करना चाहिए.

गाय

गाय को खिलाएं हरी घास

जीवन में आ रही परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन गाय को घास खिलानी चाहिए. ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *