Uttarakhand: चीन सीमा के अंतिम गांव नीती में पहुंचेगी डबल लेन सड़क, सेना के वाहनों की आवाजाही होगी सुगम

[ad_1]

Uttarakhand Hope in New Year 2024  Double lane road will reach Niti Valley the last village on China border

नीती गांव के लिए निर्मित हो रही डबललेन सड़क
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चमोली जिले में चीन सीमा से लगा अंतिम गांव नीती इस वर्ष डबल लेन सड़क से जुड़ जाएगा। इन दिनों सड़क के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है। मलारी से नीती गांव (17.35 किमी) तक कहीं हिल कटिंग तो कहीं डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। निर्माण में जुटी ओसिस कंपनी के अधिकारियों ने इस वर्ष के अक्तूबर माह तक सड़क का डबल लेन कार्य पूर्ण करने का दावा किया है।

इस सड़क के डबल लेन में तब्दील होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही सीमा पर मुस्तैद सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी सुगम हो जाएगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की कार्यदायी संस्था ओसिस कंपनी की ओर से वर्ष 2021 में मलारी से नीती गांव तक 17.35 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू किया गया।

Mission 2024: रणनीति बनाने के लिए सात को दून में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, रैलियों के तय होंगे कार्यक्रम

विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच गमशाली से नीती गांव तक चट्टानी भाग की कटिंग कर मजदूरों की ओर चौड़ीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन दिनों कैलाशपुर गांव के हनुमान मंदिर के समीप चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। यहां करीब 80 मीटर तक हिल कटिंग का काम किया जाना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *