Dehradun Weather: घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, हवाई सेवाएं प्रभावित, सात उड़ानें विलंब से पहुंची

[ad_1]

Dehradun Weather Forecast Update Today Dense Fog At Jolly Grant Airport Seven flights arrived late

देहरादून एयरपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित रहा। विभिन्न शहरों से सुबह आने वाली सात फ्लाइटें विलंब से एयरपोर्ट पहुंची। सुबह साढ़े दस बजे बाद कोहरे की धुंध साफ हुई।

सुबह आठ बजे अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब पांच घंटे के विलंब से दोपहर 1:49 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इंडिगो की दिल्ली से सुबह 9:20 बजे आने वाली फ्लाइट करीब दो घंटे विलंब से 11:13 बजे एयरपोर्ट पहुंची।

इंडिगो की हैदराबाद वाली उड़ान 11:35 की बजाय करीब डेढ़ घंटा विलंब से 12:54 बजे एयरपोर्ट पहुंची। प्रयागराज से 1:55 बजे आने वाली फ्लाइट एक घंटे के विलंब से तीन बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

Uttarakhand Weather:  खूब सता रहा कोहरा… हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में येलो अलर्ट, जानें इस हफ्ते मौसम का मिजाज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *