Bihar: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत; लोग कुछ और ही कह रहे, पुलिस मामले की जांच में जुटी

[ad_1]

Jehanabad: Youth dies after being hit by unknown vehicle; Death by falling due to driving at high speed

सड़क हादसे में युवक की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के जहानाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना घोसी थाना क्षेत्र के बंसी विगहा धामापुर मुख्य मार्ग के नौसहारा पुल के पास की है। मृतक की पहचान गया जिले के परैया गांव निवासी रविदास (30) के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अपनी बाइक से ससुराल सैदाबाद जा रहा था। जैसे ही वह नौसहारा पुल के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके से शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची। वहीं, हादसे में मौत की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घोसी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना का कारण क्या है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण वह सड़क के किनारे गिर गया, जिससे उसकी मौत हुई है। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई है। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *