[ad_1]

सीएम सुुक्खू ने मनाली विंटर कार्निवल का शुभारंभ किया।
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मनाली में राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवल के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने 15 मील में 10 करोड़ रुपये की लागत से वाहन योग्य पुल बनाने की घोषणा की।
साथ ही महिला मंडलों को कार्निवल में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को 20 से बढ़ाकर 25 हजार करने का फैसला लिया। सीएम ने कहा कि पर्यटन निगम के रोहतांग मनालसु होटल का जीर्णोद्धार कर सरकार नया होटल बनाएगी। सोलंगनाला में राष्ट्रीय स्कीइंग स्पर्धा होगी। रांगड़ी में बिजलीं बोर्ड के रेस्ट हाउस की जगह बड़ी पार्किंग बनेगी।
[ad_2]
Source link