युवती शादी से मुकरी तो मार डाला: आठ माह पहले प्रेमी ने मां-बाप बहनोई संग किया कत्ल; अब एक मैसेज से हुआ खुलासा

[ad_1]

lover had strangled her and threw her body Eight months ago revealed through a message in Fatehpur

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फतेहपुर में लापता होने के दो साल बाद गला घोंटकर फेंकी गई युवती की हत्या का खुलासा आठ माह बाद हुआ है। पुलिस युवती के मोबाइल के एक मैसेज के सहारे हत्यारोपियों तक पहुंच सकी। यह मैसेज युवती के लापता होने से एक हफ्ते पहले का था। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी, उसकी मां और बहनोई को गिरफ्तार किया गया। उसका पिता फरार है।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव के पास सड़क किनारे बबूल की झाड़ियों के बीच एक युवती का 12 अप्रैल 2023 की सुबह शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। उसके हाथ में नाम गुदा हुआ था। ग्रामीणों की चर्चा के आधार पर पुलिस खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव पहुंची। 

ग्रामीणों ने फोटो से मृतका की पहचान भी की थी। किशोरावस्था में लापता युवती का दो साल बाद शव देखकर परिजनों ने पहचानने से इन्कार कर दिया था। पुलिस ने परिवार के डीएनए नमूना लिया और मृतका के डीएनए से मिलान कराया। पुष्टि होने के बाद परिवार ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2021 में किसी के साथ चली गई थी। लोकलाज के डर से वह चुप रहे। पुलिस आठ महीने तक हाथ पैर मारती रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि मामले की नए सिरे से जांच जाफरगंज थानाध्यक्ष सतपाल सिंह को सौंपी गई। थानाध्यक्ष को जांच के दौरान मृतका के परिजनों के मोबाइल पर एक मैसेज मिला। यह मैसेज लड़की के लापता होने से एक हफ्ते पहले का था। जांच में मैसेज भेजने वाला नंबर बंद मिला। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *