Bareilly: चौकी पर दरोगा ने धमकाया, सिपाहियों ने घर में घुसकर महिलाओं से की गालीगलौज, एसएसपी से शिकायत

[ad_1]

policemen entered the house and abused the women in bareilly

महिलाओं ने एसएसपी से की शिकायत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में चौधरी तालाब सुरखा निवासी महिलाओं ने गढ़ी चौकी के पुलिसवालों पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और धमकाने का आरोप लगाया है। बुधवार को कई महिलाएं एसएसपी दफ्तर पहुंचीं और पूरे मामले की शिकायत कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

चौधरी तालाब सुरखा निवासी जमीला के साथ कई महिलाएं एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। जमीला ने बताया कि उनकी देवरानी ने उनके मकान के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया है। अब वह पूरे मकान पर कब्जा करना चाहती है। जमीला ने बताया कि देवरानी की गढ़ी चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार से अच्छी जान पहचान है। चौकी प्रभारी अक्सर उन्हें और उनके परिजनों को बुलाकर चौकी पर बैठा लेते हैं और समझौता करने के लिए धमकाते हैं। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज कर रही बर्बरता, फिर भी यूएनओ खामोश

आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने सिपाहियों को घर भेजकर परिजनों से अभद्रता की। चौकी प्रभारी ने धमकी दी कि अगर समझौता नहीं किया तो फर्जी मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। महिलाओं ने एसएसपी से चौकी प्रभारी और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *