UKSSSC: इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के आवेदन में गलती सुधार का मौका, जानें कब तक कर सकते हैं करेक्शन

[ad_1]

UKSSSC Opportunity to correct mistakes in intermediate level recruitment application

आवेदन में गलती सुधार का मौका
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा के आवेदन में बृहस्पतिवार से त्रुटि सुधार का मौका देगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इंटरमीडिएट स्तरीय परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3, गृहमाता के 236 रिक्त पदों के लिए 11 से 31 दिसंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई।

Garhwal University: व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

इनमें से परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप आबकारी निरीक्षक पदों के लिए शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षा 11 जनवरी से शुरू होने जा रही है। लिहाजा, ये तय किया है कि चार से छह जनवरी के बीच अभ्यर्थी अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। अभ्यर्थी इसके तहत अपने पद, लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, उपश्रेणी में बदलाव कर सकते हैं। नाम, ई-मेल आईडी में परिवर्तन संभव नहीं होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *