यूपी बोर्ड : 8264 केंद्रों पर होगी दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा, जारी की गई अंतिम सूची

[ad_1]

UP Board: 10th and 12th board exams will be held at 8264 centres, final list released

यूपी बोर्ड।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी हो गई। परीक्षा के लिए इस बार 8264 केंद्र प्रदेश में बनाए गए हैं। जिसमें 55,08,206 दसवीं और बारहवीं के पंजीकृत विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 2024 बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है, लेकिन परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने में निर्धारित समय से अधिक समय लग गया। यूपी बोर्ड ने बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इसके बाद कोई भी नया केंद्र नहीं बनाया जाएगा। जनपदीय समिति से केंद्र निर्धारित हो जाने के बाद जारी केंद्रों की सूची में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों में बनाए गए हैं।

प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत शामिल जिलों में कुल 2408 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां दशवीं और बारहवीं के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत मेरठ में 1528, बरेली 893, वाराणसी 2084 और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों में कुल 1351 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस बाद की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 55,08,206 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें दसवीं में परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 29,47,324 है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *