[ad_1]
Darbhanga: दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के कोटपट्टी गांव में एक पत्नी पूजा कुमारी ने अपने नशेड़ी पति रंजीत कुमार को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला का पति अक्सर नशे का सेवन किया करता है, नशा करने के बाद अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करता है। अपने पति की आदत से परेशान होकर पत्नी ने अपने पति को पुलिस के हवाले करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पत्नी ने नशेड़ी पति को किया पुलिस के हवाले
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामला कमतौल थाना क्षेत्र के कोटपट्टी गांव का है, जहां रंजीत कुमार हमेशा नशा करके अपनी पत्नी पूजा कुमारी के साथ मारपीट किया करता था। रंजीत के हरकत से परिवार सहित आस पास लोग भी काफी परेशान ही चुके थे। आज फिर दिन में ही रंजीत नशा करके घर आया और पूरे परिवार सहित पत्नी के साथ भी गाली गलौज करने लगा।
करता था पत्नी की पिटाई
स्थानीय लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना नशे में धुत्त रंजीत ने ग्रामीणों के सामने ही पत्नी की पिटाई करना शुरू दिया। नाराज और परेशान पत्नी पूजा ने कमतौल थाना पहुंचकर अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई।
ब्रेथ एनालाइजर से की गई पुष्टि
पीड़िता पूजा कुमारी का कहना है कि वह अपने पति के नशा करने की आदत से बहुत दिनों से परेशान थी। जब भी नशा करके घर आते थे, परिवार के लोगों सहित आस पड़ोस के लोगों के साथ भी गाली गलौज किया करते थे। काफी परेशान होकर आज सख्त कदम उठाना पड़ा है। इस संबंध में कमतौल थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया की आरोपी के मुंह मे ब्रेथ एनालाइजर लगाकर जांच की गई, जिसमें अल्कोहल मिलने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि पूजा कुमारी द्वारा दिये गए आवेदन पर यह कार्रवाई की गई है।
[ad_2]
Source link