Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट

[ad_1]

Himachal Weather: forecast of rain and snowfall in isolated parts of state, fog alert in plain districts

मंडी जिले के कई भागों में छाया कोहरा।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 8 जनवरी की रात से सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में 8 से 10 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

11 जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मैदानी क्षेत्रों में 6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह ऊना, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा।

क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में

शिमला 4.0a

सुंदरनगर 0.5

भुंतर -0.9

कल्पा -1.8

धर्मशाला 6.2

ऊना 1.5 

नाहन 6.6

पालमपुर 3.0

सोलन 1.0

कांगड़ा 3.7

मंडी 0.5

चंबा 3.0

डलहौजी 4.1

जुब्बड़हट्टी 5.2

कुफरी 3.5

कुकुमसेरी -11.2 

नारकंडा 1.9

रिकांगपिओ 0.2

सेऊबाग 0.0

धौलाकुआं 5.7

बरठीं 0.6

समदो -6.1

पांवटा साहिब 7.0

सराहन 2.5

देहरागोपीपुर 6.0

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *