Shimla News: सेल्स ऑफिसर के 40 पदों के लिए साक्षात्कार 8 जनवरी को

[ad_1]

Interview for 40 posts of Sales Officer on 8th January

साक्षात्कार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली ने बैंकिंग सेक्टर के लिए जिला शिमला में सेल्स ऑफिसर के 40 पद निकाले हैं। इसके लिए 8 जनवरी को साक्षात्कार लिए जाएंगे। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक या इससे अधिक होनी जरूरी है। आयु 23 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मासिक न्यूनतम वेतन 20,800 रुपये और अधिकतम 32,900 रुपये तय किया गया है। उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। आवेदक अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों और बायोडाटा सहित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला यूएस क्लब में 8 जनवरी को सुबह 10:30 बजे पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोाबाइल नंबर 98157-03430, 80911-03457 पर संपर्क कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *