[ad_1]

Jammu Protest
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
जम्मू में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्परों ने गुरुवार को एचआर पॉलिसी के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जम्मू कश्मीर सरकार नई एचआर पॉलिसी बनाई है जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्परों को सेवानिवृत्ति के लाभ नहीं दिया जा रहा है, जिसका वह कड़ा विरोध करती हैं।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्परों ने पूरी ईमानदारी से काम करती आ रही हैं। कोरोना महामारी में भी उन्होंने पहली पंक्ति में जा कर काम किया, लेकिन उन्हें सेवानिवृत्ति के लाभ के बिना उन्हें रिटायर करना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से जारी की गई नई एचआर पॉलिसी में बदलाव करने की मांग की।
[ad_2]
Source link