Uttarakhand: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा-लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद कैसे चल रहा टिहरी झील में होटल?

[ad_1]

Uttarakhand High Court asked government how hotel running in Tehri Lake despite license having expired

उत्तराखंड हाईकोर्ट
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार


नैनीताल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टिहरी झील में फ्लोटिंग हट व फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की ओर से मांसाहारी भोजन व मलमूत्र डाले जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने सरकार से पूछा कि होटल का लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद यह कैसे संचालित हो रहा रहा था, इसका जवाब दें। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तिथि नियत की है।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने शपथपत्र में कहा कि 31 मार्च 2023 को संचालित होटल ले रियो का लाइसेंस समाप्त हो गया था। इसे रिन्यू कराने के लिए संचालक ने 21 दिसंबर 2023 को आवेदन किया था। आवेदन के बाद पीसीबी ने एक जनवरी 2024 को इसके संचालन के लिए लाइसेंस जारी किया। इसका विरोध करते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि लाइसेंस समाप्त होने से दो माह पूर्व नवीनीकरण के लिए आवेदन किया जाना था, जो होटल स्वामी ने नहीं किया। कोर्ट ने पीसीबी की रिपोर्ट पर सरकार से जवाब तलब किया है।

Uttarakhand: धामी सरकार का बड़ा फैसला… प्रदेश में कृषि और उद्यान भूमि खरीद पर रोक का आदेश जारी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *