[ad_1]

इसी थाना क्षेत्र में हुई घटना, अपराधियों की बाइक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में तीन अपराधियों ने एक महिला को शुक्रवार को दिन दहाड़े उनके घर के बाहर गोलियों से भून डाला। घटना को अंजाम देने के बाद हड़बड़ाहट में भागने के चक्कर में अपनी बाइक छोड़कर अपराधी वहां से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों के मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। साथ ही अपराधियों के बाइक को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस इसे पारिवारिक विवाद का मामला बता रही है। घटना के संबंध में दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमान नेका कहना है कि घटना के बाद एसएफएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर के पास मारी गोली
मृतका की पहचान कंचनपुर निवासी रूना देवी के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि रूना देवी अपने घर बिहटा के पावर हाउस स्टेशन के पास बैठी थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और दनादन उस महिला पर फायर कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े जिसे देखकर अपराधी अपनी बाइक (BR01EY/7798) को वहीं छोड़कर फरार हो गये।
पुलिस कह रही है आपसी जमीनी विवाद के कारण हुई है हत्या
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और अपराधियों के बाइक को जप्त कर लिया। घटना के संबंध में दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी का कहना है कि रुना देवी के पति का देहांत पूर्व में ही हो चुका है। उनके पास कुछ जमीन थी, जिसपर उनके परिवार के कुछ लोगों की नजर उसपर लगी हुई थी। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि उस जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में ही महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
[ad_2]
Source link