बांग्लादेश : उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग, दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत, भारत से लौट रहे थे यात्री

[ad_1]

Bangladesh Train Accident : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार देर रात को एक ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आ रही है. इस आगजनी में दो बच्चों समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए है. बताया जा रहा है कि ट्रेन भारतीय सीमा से लगे तटीय शहर बेनापोल से आ रही थी. घटना की जानकारी देर रात अधिकारियों ने दी और बताया कि यह घटना देश में आम चुनाव से दो दिन पहले हुई है जिनका मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बहिष्कार किया है.

लगभग 292 यात्री थे सवार

बता दें कि यह घटना रात के करीब 9 बजे घटी है, जिसमें पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे शहर बेनापोल से परिचालित होने वाली बेनापोल एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लगा दी गई. घटना के वक्त ट्रेन स्थल ढाका के कमलापुर रेलवे स्टेशन के करीब थी. अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता शाहजहां शिकदर ने घटनास्थल पर मीडिया से बातचीत के क्रम में बताया कि अभी तक हमने चार शव बरामद किए हैं. तलाश अभी भी जारी है. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन में लगभग 292 यात्री सवार थे जिसमें से अधिकांश भारत से घर लौट रहे थे. ट्रेन के गोपीबाग इलाके में पहुंचते ही इसमें आग लगा दी गई.

अपडेट जारी है…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *