[ad_1]

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरप्रदेश सरकार ने अयोध्या में उत्तराखंड निवास के लिए भूमि की मंजूरी दे दी है। यूपी आवास विकास परिषद ने दो भूखंडों की खरीद के लिए धनराशि की डिमांड भेज दी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 33 करोड़ की स्वीकृति भी दे दी है। सचिव (राज्य संपत्ति ) विनोद कुमार सुमन ने इसकी पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें…राम भक्त का एलान: अयोध्या में रामलला के विराजमान होने तक एक रुपये में हेयर कटिंग करेंगे मनीष, बताया मकसद
बता दें कि प्रदेश सरकार ने अयोध्या के करीब चिन्हित स्थान पर दो भूखंडों का चयन किया था। एक भूखंड 3000 वर्ग फीट का और दूसरा 1700 वर्ग फीट का है। नगर विकास परिषद को ले आउट के हिसाब से भूखंडों की दरें संशोधित करनी थी। परिषद की ओर से राज्य सरकार को धनराशि की डिमांड प्राप्त हो गई। राज्य संपत्ति विभाग के सचिव ने कहा कि धनराशि की स्वीकृति सीएम कर चुके हैं। जल्द ही धनराशि भेज दी जाएगी।
[ad_2]
Source link