[ad_1]

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भरत हरबंस लाल खेड़ा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सचिव भरत खेड़ा को केंद्र सरकार में नियुक्ति मिली है। खेड़ा को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में पभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति के सचिवालय की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। भरत खेड़ा के प्रतिनियुक्ति पर जाने से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद के लिए योग्य अधिकारी को तलाश करना सरकार के लिए चुनौती रहेगा। वर्तमान में प्रदेश के प्रशासनिक सचिवों के पास औसतन पांच से छह विभाग हैं।
खेड़ा वर्तमान में अकेले करीब दस महकमों की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग, ऊर्जा विभाग, बिजली बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कर एवं आबकारी विभाग, संसदीय कार्य के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पदभार इनके पास है। खेड़ा के दिल्ली जाने से इन महकमों का आवंटन करना सरकार के लिए आसान नहीं रहने वाला है।
[ad_2]
Source link