GST Raid: पिता-पुत्र की दो फर्मों का एक करोड़ का माल सीज, टर्नओवर से कम मिला जीएसटी रिटर्न

[ad_1]

Goods worth one crore seized from two father-son firms

गोंडा रोड पर हार्डवेयर फर्म पर छापामारी करती एसआईबी की टीम
– फोटो : विभाग

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



स्टेट जीएसटी की एसआईबी की टीम ने 9 जनवरी को गोंडा रोड स्थित अलिफ इंडस्ट्रीज और रेमी लॉक इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। उक्त दोनों फर्म पिता-पुत्र की हैं। एक ही स्थान पर दोनों फर्म संचालित पाईं गईं। दोनों फर्मों ने टर्नओवर के हिसाब से बहुत कम रिटर्न दाखिल किया था, इसलिए इन पर छापा मारा गया। टीम ने यहां से कागजात अपने कब्जे में लिए। करीब एक करोड़ का अघोषित माल सीज कर दिया। फर्म को नोटिस देकर जवाब के लिए तालानगरी कार्यालय तलब किया गया है। 

जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 डॉ.आरएन शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर एसआईबी ग्रेड-2 डॉ. एसएस तिवारी के निर्देश पर जेसी एसआईबी गुलाब चंद के निर्देशन में डीसी एसआईबी अखिलेश कुमार सिंह, एसी एसआईबी डॉ.अभिषेक सिंह और एसी एसआईबी शिवकुमार सिंह की टीम ने ताला बनाने वाली दो फर्मों पर छापा मारा। इस दौरान बड़े पैमाने पर अघोषित माल बरामद किया गया। जिसका कोई दस्तावेज नहीं मिला। अलिफ इंडस्ट्रीज और रेमी लॉक इंटरप्राइजेज एक ही स्थान पर संचालित थी। दोनों फर्मों ने वर्ष 2022-23 में 44 और 63 लाख का टर्नओवर दिखाया है। इसके अनुसार जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं किया है। 

करापवंचन में दोनों फर्मों पर कार्रवाई हुई है। एसआईबी की टीम ने मौके पर मिला एक करोड़ का माल सीज किया है। इसके अलावा मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जेसी एसआईबी गुलाब चंद ने बताया कि पिता-पुत्र की दो हार्डवेयर फर्म हैं। जो एक ही स्थान पर संचालित हैं। यहां से बड़ी संख्या में कागजात ले लिए हैं। एक करोड़ का माल सीज किया गया है। दोनों फर्मों ने टर्नओवर के हिसाब से सही रिटर्न नहीं दाखिल किया है। नोटिस देकर जवाब देने के लिए कार्यालय बुलाया गया है। अभी कर और जुर्माने का आकलन किया जा रहा है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *